Sar Ta Ba Qadam Hai Tane Sultane Zaman Fool Naat Lyrics

Sar Ta Ba Qadam Hai Tane Sultane Zaman Fool Naat Lyrics

 

सर ता ब क़दम है तने सुल्त़ाने ज़मन फूल
लब फूल दहन फूल ज़क़न फूल बदन फूल

सदक़े में तेरे बाग़ तो क्या लाए हैं “बन” फूल
इस ग़ुन्चए दिल को भी तो ईमा हो कि बन फूल

तिन्का भी हमारे तो हिलाए नहीं हिलता
तुम चाहो तो हो जाए अभी कोहे मिह़न फूल

वल्लाह जो मिल जाए मेरे गुल का पसीना
मांगे न कभी इत्र न फिर चाहे दुल्हन फूल

दिल बस्ता व ख़ूं गश्ता न ख़ुश्बू न लत़ाफ़त
क्यूं ग़ुन्चा कहूं है मेरे आक़ा का दहन फूल

शब याद थी किन दांतों की शबनम कि दमे सुब्ह़
शोख़ाने बहारी के जड़ाऊ है करन फूल

दन्दानो लबो ज़ुल्फ़ो रुख़े शह के फ़िदाई
हैं दुर्रे अ़दन, ला’ले यमन, मुश्के ख़ुतन फूल

बू हो के निहां हो गए ताबे रुख़े शह में
लो बन गए हैं अब तो ह़सीनों का दहन फूल

हों बारे गुनह से न ख़जिल दोशे अ़ज़ीज़ां
लिल्लाह मेरी ना’श कर ऐ जाने चमन फूल

दिल अपना भी शैदाई है उस नाख़ुने पा का
इतना भी महे नौ पे न ऐ चर्ख़े कुहन ! फूल

दिल खोल के ख़ूं रो ले ग़मे अ़ारिज़े शह में
निकले तो कहीं हसरते ख़ूं नाबह शदन फूल

क्या ग़ाज़ा मला गर्दे मदीना का जो है आज
निखरे हुए जोबन में क़ियामत की फबन फूल

गरमी येह क़ियामत है कि कांटे हैं ज़बां पर
बुलबुल को भी ऐ साक़िये सहबा व लबन फूल

है कौन कि गिर्या करे या फ़ातिह़ा को आए
बेकस के उठाए तेरी रह़मत के भरन फूल

दिल ग़म तुझे घेरे हैं ख़ुदा तुझ को वोह चमकाए
सूरज तेरे ख़िरमन को बने तेरी किरन फूल

क्या बात रज़ा उस चमनिस्ताने करम की
ज़हरा है कली जिस में ह़ुसैन और ह़सन फूल

Similar Posts

  • Behre Deedar Mushtaq Hai Har Nazar Donon Aalam Ke Sarkaar Aa Jaiye Naat Lyrics

    Behre Deedar Mushtaq Hai Har Nazar Donon Aalam Ke Sarkaar Aa Jaiye Naat Lyrics     आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये आक़ा आ जाइये, आक़ा आ जाइये बेहरे दीदार मुश्ताक़ है हर नज़र दोनों आलम के सरकार आ जाइये चाँदनी रात है और पिछला पहर दोनों आलम के सरकार आ जाइये आक़ा आ जाइये,…

  • Meri Maa Pyari Maa Naat Lyrics

    Meri Maa Pyari Maa Naat Lyrics Meri Maa Pyari Maa (Mainu Taar Gaiyan Loko Meri Maa Diyan Duaawan) मेरी माँ, मेरी माँ, मेरी माँ, प्यारी माँ मेरी माँ, मेरी माँ, प्यारी माँ, प्यारी माँबड़ा प्यार मिलदा मैनूं जिस थां वि मैं जावां मैनु तार गइयाँ लोको मेरी माँ दियां दुआवां ओ! मेरी माँ, प्यारी माँ, मेरी…

  • Ushshaaq Ka Naa’ra Hai Attar Hamaara Hai Naat Lyrics

    Ushshaaq Ka Naa’ra Hai Attar Hamaara Hai Naat Lyrics     मैं दीवाना, मुर्शिद ! तेरा मुर्शिद है ‘अत्तार मेरा मेरे ‘अत्तार ! प्यारे ‘अत्तार ! मेरे ‘अत्तार ! प्यारे ‘अत्तार ! ‘उश्शाक़ का ना’रा है, ‘अत्तार हमारा है ‘अत्तार हमें अपने दिल-जान से प्यारा है मुर्शिदी ‘अत्तार पर नूर की बरसात हो मुर्शिदी ‘अत्तार…

  • Aaun Tere Dar Par Jeelani Naat Lyrics

    Aaun Tere Dar Par Jeelani Naat Lyrics     ग़फ़लत में कटी मोरी सकरी उमरिया करो मो पे अपनी दया ग़ौस-ए-आज़म आऊं तेरे दर पर जीलानी, आऊं तेरे दर पर जीलानी आऊं तेरे दर पर जीलानी, आऊं तेरे दर पर जीलानी मुझ पर भी करम हो जीलानी, मुझ पर भी करम हो जीलानी आऊं तेरे…

  • Mere Gyarahwin Wale Peer Ghaus-e-Azam Dastgeer Naat Lyrics

    Mere Gyarahwin Wale Peer Ghaus-e-Azam Dastgeer Naat Lyrics     Mere Gyarahwin Wale Peer Ghaus-e-Azam Dastgeer | Mere Gyarvi Wale Peer Ghous-e-Azam Dastgeer   मुश्किल पड़े तो याद करो दस्त-गीर को बग़दाद वाले हज़रत-ए-पीरान-ए-पीर को या ग़ौस ! अल-मदद या ग़ौस ! अल-मदद या जीलानी ! शैअल-लिल्लाह या जीलानी ! शैअल-लिल्लाह ख़ुदा के फ़ज़्ल से…

  • Ya Rabbana Irhamlana Naat Lyrics

    Ya Rabbana Irhamlana Naat Lyrics या रब्बना इरह़म लना, या रब्बना इरह़म लना तेरे घर के फेरे लगाता रहूं मैं सदा शेहरे मक्का में आता रहूं मैं या रब्बना इरह़म लना, या रब्बना इरह़म लना हरम में मैं हाज़िर हुवा बन के मुजरिम ये लब्बैक नारा लगाता रहूं मैं सदा शेहरे मक्का में आता रहूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *