Aao Aao Qurbani Karenge Naat Lyrics

Aao Aao Qurbani Karenge Naat Lyrics

 

 

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी
क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे
आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे

अच्छी तुम्हारी गाँय है लेकिन ऐ बिरादर !
लाया हूँ एक मैं भी तो बकरा ख़रीद कर
इस को घुमाने सारे शहर लेके जाएंगे
हम बच्चे आज सब से यही कहते जाएंगे

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे
आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे

ये सुन्नत-ए-इब्राहीमी इसे अदा करें
महबूब हो जो चीज वो दीं पर फ़िदा करें
दिन है ख़ुशी का हम तो ख़ुशी से मनाएंगे
हम बच्चे आज सब से यही कहते जाएंगे

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे
आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे

तक़लीफ़ दे के इन को सताना नहीं कभी
डंडों से मार कर के भगाना नहीं कभी
इन से करोगे प्यार तो ये पास आएँगे
हम बच्चे आज सब से यही कहते जाएंगे

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे
आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे

हुक्म ये इब्राहीम को ख़्वाब में हुवा
अपनी अज़ीज़ चीज़ को राह-ए-ख़ुदा में ला
बोले के इस्माइल को क़ुर्बान करेंगे
राज़ी ख़ुदा-ए-पाक को हर आन करेंगे
छुरी चली जो बेटे पे तो हो गया कमाल
बेटे की जगह ख़ुल्द का दुम्बा हुवा हलाल

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे
आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे

पहनाओ इनको फूलों की मालाएं दोस्तों !
ये और जानवर से हैं आ’ला, ए दोस्तों !
राह-ए-ख़ुदा में ईद पे क़ुर्बान जाएंगे
हम बच्चे आज सब से यही कहते जाएंगे

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे
आओ आओ क़ुर्बानी करेंगे

क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी
क़ुर्बानी क़ुर्बानी, क़ुर्बानी क़ुर्बानी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *