Ya Khuda Ye Mohabbat Salamat Rahe Lyrics
Ya Khuda Ye Mohabbat Salamat Rahe Lyrics
Ya khuda ye mohabbat salamat rahe lyrics in English:
Ya khuda ye mohabbat salamat rahe lyrics in Hindi
या खुदा ये मोहब्बत सलामत रहे,
जश्ने सरवर मनाना बड़ी बात है।
उनकी महफिल सजाते हैं जिन्नो मलक,
उन की महफ़िल सजाना बड़ी बात है।।
आरजू देखिए इस गुनहगार की,
मैंने महफ़िल सजाई है सरकार की।
मेरा महफ़िल सजाना है अच्छा मगर,
उनका तशरीफ लाना बड़ी बात है।।
मैरे आका पर पत्थर भी मारे गए,
फिर भी मेरे नबी मुस्कुराते रहे।
ज़ख्म खाना ही आसान होता नहीं,
ज़ख्म पर मुस्कुराना बड़ी बात है।।
ख्वाज ए ख्वाजगां की बड़ी शान है,
800 सौ साल से ख्वाजा सुल्तान है।
हमसे अपना ही एक घर संभलता नहीं,
उनका भारत चलाना बड़ी बात है।।
इश्क़े सरकार का जो समंदर मिला,
वह तो शहरे बरेली का अख़्तर मिला।
शुक्र है आला हजरत का दामन मिला,
आलाहज़रत को पाना बड़ी बात है।।