milaad e mustafa ka jashn ham manaenge hindi lyrics

 

आई ईदों की ईद है, ईद-ए-मीलादुन्नबी

मुझ को बड़ी ख़ुशी है, आमिना के लाल आ गए
क्यूँ ना मैं मुस्कुराऊँ ! आमिना के लाल आ गए

आए नबी मेरे नबी ! नबी नबी
आए नबी मेरे नबी

आए नबी, प्यारे नबी, मेरे नबी, मीठे नबी

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

दिल में बसा के प्यारे मुहम्मद की याद को
सोचों में गुम हैं कैसे मनाएं मीलाद को !
बस सोच लिया किस तरह इस को मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

आई ईदों की ईद है, ईद-ए-मीलादुन्नबी

हो जाएंगे मीलाद-ए-मुस्तफ़ा पे एक हम
इस ईद की ख़ुशी में बनाएँगे केक हम
हम ख़ुद भी खाएंगे और सब को खिलाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

ए दोस्तो ! ये जश्न मनाने का वक़्त है
ना’त-ए-नबी की बज़्म सजाने का वक़्त है
ख़ुशियों की इस घड़ी में हिस्सा मिलाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

जल्सों जुलूसों का करो तुम दिल से एहतिराम
भेजो नबी पे बा-अदब ए मोमिनो ! सलाम
ज़िक्र-ए-नबी से नेअमत-ए-रहमान पाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

सरकार आप आए ज़माना बदल गया
मक्का बदल गया तो मदीना बदल गया
ता’लीम मुस्तफ़ा की जहाँ को सिखाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

असहाब-ए-मुस्तफ़ा का तरीक़ा बताएंगे
हम आल-ए-मुस्तफ़ा से मोहब्बत सिखाएंगे
आक़ा पे कुल असासा उजागर ! लुटाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे
मीलाद-ए-मुस्तफ़ा का जश्न हम मनाएंगे

दिल की कली खिली, कैसी ख़ुशी मिली, आए मेरे नबी
प्यारे नबी,मीठे नबी, सोहणे नबी, प्यारे नबी, सोहणे नबी, प्यारे नबी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *