Kya Karun Ki Yaad Aati Hain Sunahri Jaaliyaan Naat Lyrics

 

 

क्या करूँ कि याद आती हैं सुनहरी जालियाँ
दिल में इक हलचल मचाती हैं सुनहरी जालियाँ

फूटने लगती हैं फिर उम्मीद की किरनें नई
ख़्वाब आँखों में जगाती हैं सुनहरी जालियाँ

दिल में इक हलचल मचाती हैं सुनहरी जालियाँ

ज़िंदगी भर की थकन को दूर कर देती है वो
प्यार से जब मुस्कुराती हैं सुनहरी जालियाँ

दिल में इक हलचल मचाती हैं सुनहरी जालियाँ

अपनी पलकों से उन्हें मैं चूमता हूँ देर तक
दिल मे जब भी जगमगाती हैं सुनहरी जालियाँ

दिल में इक हलचल मचाती हैं सुनहरी जालियाँ

पूछने वाले ! मैं लफ़्ज़ों में बयाँ कैसे करूँ !
क्या बताऊँ ! क्या दिखाती हैं सुनहरी जालियाँ

दिल में इक हलचल मचाती हैं सुनहरी जालियाँ

जो यहाँ पहुँचा वो आक़ा की शफ़ाअ’त पा गया
राह जन्नत के दिखाती हैं सुनहरी जालियाँ

दिल में इक हलचल मचाती हैं सुनहरी जालियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *