Ae Rasool e Ameen Khaatmal Mursaleen Tujh Sa Koi Nahin Tujh Sa Koi Nahin Naat Lyrics

Ae Rasool e Ameen Khaatmal Mursaleen Tujh Sa Koi Nahin Tujh Sa Koi Nahin Naat Lyrics

 

 

ऐ रसूले-अमीं, ख़ातमल-मुर्सलीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं
है अक़ीदा ये अपना ब-सिद्क़ो-यक़ीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

दस्ते-क़ुदरत ने ऐसा बनाया तुझे
जुम्ला अवसाफ से ख़ुद सजाया तुझे
ऐ अज़ल के हसीं, ऐ अबद के हसीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

बज़्मे-कोनैन पहले सजाई गई
फिर तेरी ज़ात मन्ज़र पे लाई गई
सय्यिदुल-अव्वलीन, सय्यिदुल-आख़रीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

तेरा सिक्का रवां कुल जहां में हुवा
इस ज़मीं में हुवा, आसमां में हुवा
क्या अ़रब क्या अजम, सब हैं ज़ेरे-नगीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

तेरे अंदाज़ में वुसअ़तें फ़र्श की
तेरी परवाज़ में रिफ़अतें अर्श की
तेरे अन्फास में ख़ुल्द की यास्मीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

सिदरतुल-मुन्तहा रह-गुज़र में तेरी
क़ाब कौसेन गर्दे-सफ़र में तेरी
तू है हक़ के क़रीं, हक़ है तेरे क़रीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

मुस्तफ़ा मुज्तबा, तेरी मद्हो-सना
मेरे बस में नहीं, दस्तरस में नहीं
दिल को हिम्मत नहीं, लब को यारा नहीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

ऐ सरापा नफ़ीस अन्फ़से दो जहां
सरवरे-दिलबरां, दिलबरे-आशिक़ां
ढूंढती है तुझे मेरी जाने-हज़ीं
तुझ सा कोई नहीं, तुझ सा कोई नहीं

Similar Posts

  • Hai Labe Isa Se Jaan Bakhshi Nirali Haath Mein Naat Lyrics

    Hai Labe Isa Se Jaan Bakhshi Nirali Haath Mein Naat Lyrics   है लबे ई़सा से जां बख़्शी निराली हाथ में संगरेज़े पाते हैं शीरीं मक़ाली हाथ में बे नवाओं की निगाहें हैं कहां तह़रीरे दस्त रह गई जो पा के जूदे ला यज़ाली हाथ में क्या लकीरों में यदुल्लाह ख़त़ सरो आसा लिखा राह…

  • Hain Saf-aara Sab Hoor-o-Malak Aur Ghilmaan Khuld Sajaate Hain Naat Lyrics

    Hain Saf-aara Sab Hoor-o-Malak Aur Ghilmaan Khuld Sajaate Hain Naat Lyrics     हैं सफ़-आरा सब हूर-ओ-मलक और ग़िलमाँ ख़ुल्द सजाते हैं इक धूम है ‘अर्श-ए-आ’ज़म पर, मेहमान ख़ुदा के आते हैं है आज फ़लक रौशन रौशन, हैं तारे भी जगमग जगमग महबूब ख़ुदा के आते हैं, महबूब ख़ुदा के आते हैं जिब्रील-ए-अमीन बुराक़ लिए…

  • Shah-Savaar-e-Karbala Ki Shah-Savaari Ko Salam Naat Lyrics

    Shah-Savaar-e-Karbala Ki Shah-Savaari Ko Salam Naat Lyrics     शह-सवार-ए-कर्बला, शह-सवार-ए-कर्बला अस्सलाम – अस्सलाम या इमाम आली मक़ाम अस्सलाम – अस्सलाम या इमाम आली मक़ाम शह-सवार-ए-कर्बला की शह-सवारी को सलाम नेज़े पर क़ुरआन पढ़ने वाले कारी को सलाम अस्सलाम – अस्सलाम या इमाम आली मक़ाम अस्सलाम – अस्सलाम या इमाम आली मक़ाम रात-दिन बिछड़े हुओं…

  • Koi Duniya-e-Ata Mein Nahin Hamta Tera Naat Lyrics

    Koi Duniya-e-Ata Mein Nahin Hamta Tera Naat Lyrics         Koi Duniya-e-Ata Mein Nahin Hamta Tera | Tazmeen of Waah ! Kya Jood-o-Karam Hai, Shah-e-Bat.ha ! Tera     कोई दुनिया-ए-‘अता में नहीं हमता तेरा हो जो हातिम को मुयस्सर ये नज़ारा तेरा कह उठे देख के बख़्शिश में ये रुत्बा तेरा वाह…

  • Fir Ke Gali Gali Tabah Thokren Sab Ki Khae Kyun Naat Lyrics

    Fir Ke Gali Gali Tabah Thokren Sab Ki Khae Kyun Naat Lyrics   फिर के गली गली तबाह ठोकरें सब की खाए क्यूं दिल को जो अ़क़्ल दे ख़ुदा तेरी गली से जाए क्यूं रुख़्सत-ए-क़ाफ़िला का शोर ग़श से हमें उठाए क्यूं सोते हैं उन के साए में कोई हमें जगाए क्यूं बार न थे…

  • Maula Ya Salli Wa Sallim Daiman Abadan Naat Lyrics

    Maula Ya Salli Wa Sallim Daiman Abadan Naat Lyrics   मौला या स़ल्ली व सल्लिम दाइमन अबदन अ़ला ह़बीबिक ख़ैरिल-ख़ल्क़ि कुल्लिहिमि मुह़म्मदुन सय्यिदुल-कौनैनी वस्सक़लयनि वल्फरीक़यनि मिन उ़र्बि-व्व-मिन अ़जमी मौला या स़ल्ली व सल्लिम दाइमन अबदन अ़ला ह़बीबिक ख़ैरिल-ख़ल्क़ि कुल्लिहिमि नबीय्युनल-आमीरु-न्नाही फ़ला अह़दुन अबर्र फ़ी क़ौलि ला मिन्हु व ला नअ़मि मौला या स़ल्ली व सल्लिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *